हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- हल्द्वानी। महिला वाणिज्य महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में छात्राओं के कौशल विकास के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया है। इसमें छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से सुंदर कलाकृतियां बनाना सीखा। वेस्ट बोतल का उपयोग कर आकर्षक जिराफ, स्वयं के उपयोग व व्यवसाय के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी तैयार करना सीखी। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि वर्तमान में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। ऐसी कार्यशालाएं न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी सशक्त बनाती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विद्या कुमारी ने कहा कि आर्ट एवं क्राफ्ट जैसी विधाएं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ स्वरोजगार के नए द्वार खोलती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.