गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में सात दिवसीय 'प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला' के राष्ट्रीय व्याख्यान शृंखला के पांचवें दिन शनिवार को 'मुद्राओं पर शैव धर्म' विषय पर चर्चा हुई। इसके अन्तर्गत प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, दीदउगोविवि डॉ विनोद कुमार द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत सूचना उपलब्ध कराई गई। उन्होंने सिंन्धु सभ्यता की यौगिक देवता मुहर एवं पशुपति स्वरूप अंकित मुहर को भी प्रस्तुत किया। कार्यशाला संयोजक डॉ. यशवन्त सिंह राठौर ने संग्रहालयों में मुद्रा संग्रह के प्रबन्धन की जानकारी दी। अंत में प्रो. राम प्यारे मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पांचवें दिन लगभग 77 प्रतिभागियों सहित कार्यालय के कार्मिक भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.