कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, शापिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- मीरानपुर कटरा। जूनियर हाई स्कूल परिसर में बुधवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में विधायक डा. वीर विक्रम सिंह ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ऐसे में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विधायक ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सड़कों, पुलों और शैक्षिक संस्थानों के निर्माण को प्रमुख उपलब्धि बताया। खंड शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र सिंह ने नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की।इसके बाद विधायक ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पास 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शापिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। अधिशासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.