चाईबासा, अप्रैल 17 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के राजकीय रस्सेल 2 उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर में मासिक गुरुगोष्ठी एवं 'रूअर 2026' कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथपुर राजेश पासवान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विवेकानंद मोहंती सहित शिक्षा विभाग के कर्मी, विद्यालय प्रभारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 'रूअर 2026' के तहत जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना बताया गया। गुरुगोष्ठी में शिक्षकों के साथ विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- संशोधित/फतेहपुर में स्कूल रूआर 2026 को लेक...