मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बरकछा में आयोजित तीन दिवसीय सॉफ्टबॉल में उन्नत नियम व्याख्या, ऑफिशिएटिंग एवं कोचिंग तकनीक पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में खिलाड़ी छात्रों, रेफरी की तकनीकी एवं व्यावहारिकता का पाठ पढ़ाया गया। कार्यशाला का आयोजन परिसर के स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं रेफरी की तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षताओं के उन्नयन के उद्देश्य से किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन स्पोर्ट्स बोर्ड बीएचयू वाराणसी के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने खेलों में अनुशासन, नियमों की समझ एवं प्रशिक्षित ऑफिशिएटिंग की आवश्यकता पर बल दिया।विशिष्ट अतिथियों आईसीएमआर नई दिल्ली के पंकज सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल बेंगलु...