मधेपुरा, मार्च 23 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। जिले के मुरलीगंज तमोट परसा परसा पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ वीडियो यादव ने प्रदेश के सहकारिता विभाग ने नीति आयोग के तहत पटना में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शिरकत की। किसान समूहों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नीती आयोग भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यशाला में दस राज्यों के सभी पैक्स के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला में शामिल होने के बाद गोपी कृष्ण वीडियो यादव ने बताया कि कार्यशाला में किसानों के हित में विस्तार से चर्चा हुई। प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को सुदृढ़ बनाकर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यशाला के आयोजन में बिहार सरकार सह-आयोजक की भूमिका में रही। गोपी कृष्ण ने कहा कि नीति आ...