मोतिहारी, मार्च 8 -- चकिया, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा चकिया नगर मंडल, ग्रामीण मंडल एवं पिपरा मंडल में मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला चकिया में किया गया। बैठक का आरंभ वर्ग गीत के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छवि पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के प्रति और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांत और नीति पर चलने वाली एकमात्र पार्टी है, जो सदैव राष्ट्र सेवा के पथ प...