कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर जोर
रांची, जुलाई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में शुक्रवार को पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना तथा समाज में बेटियों के प्रति समान सोच विकसित कर घटते लिंगानुपात पर रोक लगाना था। इसमें जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों, रेडियोलॉजिस्ट और चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम कन्या भ्रूण हत्या रोकने और समाज में संतुलित लिंगानुपात बनाए रखने का प्रभावी कानून है। उन्होंने सभी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सकों से अधिनियम के सभी प्रावधानों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.