चमोली, दिसम्बर 20 -- शनिवार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में एक विश्वविद्यालय एक शोध योजना के अंतर्गत आवंटित शोध विषय 'दिव्यांगजनों व वंचित वर्ग को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्णप्रयाग ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एमएस कंडारी, डॉ आरसी भट्ट, प्रियंका लोहानी, डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल, डॉ तरुण नेगी, संतोष ढोंडियाल शामिल रहे। निदेशक डॉ. आरसी भट्ट द्वारा द्वारा मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों और प्रवेश संबंधी जानकारी और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.