बलिया, दिसम्बर 17 -- मनियर। स्थानीय बीआरसी कार्यालय परिसर में बुधवार को निपुण भारत मिशन के तहत ' हमारा आंगन, हमारे बच्चे' का ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीपीओ शालिनी श्रीवास्तव और बीईओ सुरेन्द्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दी जलाकर किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार विभाग के आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने निपुण भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बाल वाटिका, विद्यालय रेडिनेंस, माता उन्मुखीकरण की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यासागर मिश्र, सुनील कुमार शर्मा, एआरपी कुंदन सिंह, नियाज़ अहमद, तनवीर, भावानंद शर्मा, संजय वर्मा, अख्तरी वेगम, सपना, सीमा, अंजू सिंह आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.