प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चतुर्थ वाहिनी पीएसी सभागार में सोमवार को एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, गैस लीकेज व आग से सुरक्षा, सांप काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार, गले में चोकिंग होने पर उपाय, सीपीआर विधि, रक्तस्राव रोकने के प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में मॉक ड्रिल कर पीएसी जवानों को अभ्यास भी कराया गया।सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जानकारी होना जरूरी है। इससे जवानों को अपने साथियों व आपात स्थिति में आमजन की मदद करने में सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- पटमदा विद्यालय में विद्यार्थियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हृदय पुनर्जीवन व प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम के अजीत...