संभल, मार्च 25 -- विकासखंड बनियाखेड़ा के सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह की अध्यक्षता में बच्चों में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्करों, अभिभावकों तथा संबंधित ग्राम पंचायत एवं न्याय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गोष्ठी में कुपोषण के कारण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुगंधा सिंह ने कहा कि हर माता को शुरुआती दिनों से ही विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा नवजात शिशु को अनिवार्य रूप से स्तनपान कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार और संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने भी पोषण संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर कई जनप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.