कार्यशाला में अभिनय की बारीकियां सीखेंगे कलाकार
प्रयागराज, अगस्त 1 -- एनसीजेडसीसी में शनिवार को 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निर्देशक अवतार साहनी, एनीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने किया। स्वागत संबोधन में निदेशक ने कहा कि केंद्र रंगमंच और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यशाला में 30 कलाकारों को विशेषज्ञ अभिनय, वाचन, आंगिक प्रदर्शन, स्वराभ्यास, मंच सज्जा, प्रकाश योजना व रंगमंच के विविध पहलुओं की जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.