गढ़वा, अप्रैल 1 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, सिरियाटोंगर में आयोजित तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीएम संजय कुमार मौजूद थे। कार्यशाला का शुभारंभ एसडीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। उसके बाद कार्यशाला में शामिल विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाये गये रोबोट का संचालन किया। रोबोट्स के माध्यम से फुटबॉल मैच खेलकर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। उस दौरान छात्रों का उत्साह और रोबोटिक्स के प्रति उनकी रुचि देखने लायक थी। एसडीएम ने बच्चों से कई जानकारी ली और स्वयं रोबोट का संचालन किया। मौके पर एसडीएम ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों...