बलिया, जून 7 -- बलिया। शहर के कुंवर सिंह इंटर कालेज में उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं पं. पारसनाथ उपाध्याय स्मृति न्यास के नेतृत्व में आयोजित संगीत प्रशिक्षण के 17वें दिन म्यूजिक प्लेनेट संगीत प्रशिक्षण केंद्र के सचिव डॉ. अरविंद उपाध्याय ने बच्चों को गीत- संगीत, खेल एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ कुंवर सिंह डिग्री कालेज के प्रो. मंजीत सिंह व शिक्षक साहित्यकार डॉ. नवचंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रो. मंजीत सिंह ने कहा कि गीत- संगीत के बिना जीवन अधूरा है। डॉ. नवचंद्र तिवारी ने कहा कि समर वेकेशन के दौरान बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का सबसे बेहतर समय है। बच्चों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर जया उपाध्याय, आनंद वर्मा, सुशील तिवारी, श्याम कुमार वर्मा, सूरज सिंह, अदिति मिश्रा, प्रो. रामकुमार सिंह,...