प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। खानम आर्ट गैलरी, करेली में चल रहे पंद्रह दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य रवींद्र कुशवाहा ने कैंप में प्रशिक्षित बच्चों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया।गैलरी की निदेशक डॉ. जाहिदा खानम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि डॉ. सारा मुख्तार रहीं। यह भी पढ़ें- कृति कला केंद्र में लगाई प्रदर्शनी, प्रतिभा निखारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...