कार्यशाला का समापन, 30 प्रतिभागियों ने सीखे गुर
बांदा, जून 11 -- बांदा। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग उप्र शासन और नृत्य कला गृह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय जवारा नृत्य कार्यशाला का गुरुवार को समापन किया गया। प्रतिभागियों को लोककलाओं के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प दिलाया गया और उन्हें जवारा नृत्य की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के साथ नृत्य शैली, भाव-भंगिमाओं और लय-ताल की बारीकियां सिखाई। छात्राओं ने जवारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के स्वराज कालोनी स्थित नृत्य कला गृह में हुए जवारा लोक नृत्य कार्यशाला में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नृत्य गुरु श्रद्धा निगम के मार्गदर्शन में बारीकियां सीखीं। यह भी पढ़ें- कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन कलाकार विजय बहादुर श्रीवास्तव और अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.