कार्यशाला का समापन, बच्चों के गायन संस्कार गीतों ने मोहा मन
महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ एवं पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द लक्ष्मीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पारम्परिक लोक गीत कार्यशाला का समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने कार्यशाला के दौरान सीखे गए विभिन्न पारम्परिक संस्कार गीतों की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया।शुभारम्भ पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई लक्ष्मीपुर सुदामा प्रसाद चौहान, प्रधान अखिलेश चौधरी तथा वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व प्रधान दूधनाथ चौधरी ने किया। इसके बाद छात्राओं सुहानी, अनुष्का, रागिनी, किरन, मोनिका एवं अनुराधा ने कार्यशाला में सीखी हुई सरस्वती वन्दना का मधुर गायन प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.