झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी,संवाददाता केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कार्यशाला का भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमें वक्ताओं ने दीप जलाकर के बाद कहा कि उत्कृष्टता की खोज वर्तमान समय में बड़ी आवश्यकता है।रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयमें अनुभवात्मक कार्यशाला का भव्य शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हुआ।कार्यशाला 10 अप्रैल शुक्रवार तक तक आयोजित की जा रही है, इसका उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान कौशल, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अकादमिक उत्कृष्टता को नई दिशा देना है।कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में डॉ नागेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ. अनिल कुमार (निदेशक शिक्षा), डॉ. सुशील कुमार सिंह (निदेशक प्रसार शिक्षा) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से "...