गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद उत्तर झारखंड प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला रविवार को सिटी क्राउन रिसॉर्ट सिहोडीह के सभागार में हुई। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वंदे मातरम् गान के बाद कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष राम प्रवेश पांडेय ने यह कार्यशाला संगठनात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। भारत विकास परिषद से संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के लिए जुड़ें और मानव की सेवा करें। यह भी पढ़ें- कार्यशाला और दायित्वबोध कार्यक्रम का आयोजनकार्यशाला के उद्देश्य रीजनल जॉइंट सेक्रेटरी दिनेश प्रसाद ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। रीजनल जेनरल सेक्रेटरी डॉ. बाल्मीकि कुमार ने भारत विकास परिषद की विचा...