कार्यशाला और दायित्वबोध कार्यक्रम का आयोजन
रामपुर, मई 18 -- भारत विकास परिषद की कार्यशाला और दायित्वबोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक योगदान, महिला सहभागिता, बाल संस्कार और पर्यावरणीय जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। शाखा अध्यक्ष सपन अग्रवाल ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों और अतिथियों का स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य अजय विश्नोई ने परिषद की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्य संस्कृति और विभिन्न गतिविधियों की मूल भावना को समझाया। प्रांतीय अध्यक्ष अजय कट्टा ने परिषद के कार्यक्रमों और सभा प्रोटोकॉल की जानकारी दी। क्षेत्रीय संयोजक जगन्नाथ चावला ने सेवा, संपर्क और पर्यावरण पर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्रीय संयोजक महिला सहभागिता एवं बाल विकास कविता खुराना ने संगठन में महिला सहभागिता के महत्व को गहराई से समझाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.