सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी। माध्यमिक शिक्षक संघ के सभागार में मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल की कार्यसमिति व आमंत्रित साथियों की बैठक में 26अप्रैल को मानवाधिकार कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। इस कन्वेंशन में प्रदेश के महासचिव शरफराज व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र ने की।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा.आनन्द किशोर ने बताया कि मानवाधिकार पर बढते संकट तथा तत्संबंधी विभिन्न पक्षों पर साथियों के साथ मानवाधिकार के प्रति जागरूकता व संगठन की मजबूती के लिए सभी जिलों में इस प्रकार का कन्वेंशन,सम्मेलन, कार्यशाला तथा प्रशिक्षण शिविरआयोजित किया जा रहा हैं। महासचिव विनोद बिहारी मंडल ने कहा कि कन्वेंशन सम्मेलन में पीयूसीएल के सभी सदस्यों के अलावे मानवाधिकार के प्रति रूचि रखने वाले बुद्धिजीवियों को भीआमंत्रित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.