मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में संचालित हो रहे 'डायरिया से डर नहीं' अभियान में दवा विक्रेताओं ने अपनी पूर्ण भागीदारी करने का ऐलान किया। मौका पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) व केन्व्यू के तत्वावधान में आयोजित हुइ्र दवा विक्रेताओं की अभिमुखीकरण कार्यशाला का था। दवा विक्रेताओं ने कहा कि वह डायरिया से होने वाली मौतों को रोकने के लिए कटिबद्ध हैं। अध्यक्षता मुरादाबाद केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तनुज अग्रवाल ने की। पीएसआई इंडिया की प्रतिनिधि कोमल धई, मो. रिजवान ने डायरिया से मृत्यु दर को शून्य करने पर जोर दिया। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.