औरैया, मार्च 16 -- अजीतमल, संवाददाता। अजीतमल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 'परख' राष्ट्रीय सर्वेक्षण को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे बैच का सोमवार को समापन हो गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को सर्वेक्षण से जुड़े आंकड़ों को समझने और उन्हें विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक सुधार के लिए उपयोग करने के तरीके बताना था। समापन सत्र में डायट प्राचार्य जी.एस. राजपूत ने प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों की पेशेवर क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए सभी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यशाला के दौरान डायट प्रवक्ता विजय राजपूत, संजय सरोज तथा एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी और अलका यादव ने विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.