अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने नवनियुक्त प्रधानाचार्यों का हस्ताक्षर जल्द प्रमाणित करने की मांग की है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग करते हुए कहा कि प्रधानाचार्यों का हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिया जाए जिससे शिक्षकों को समय से वेतन और छात्रों को समय से प्रमाणपत्र प्रवेश आदि की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में तीन माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानाचार्यों ने एक अप्रैल 2026 को कार्यभार ग्रहण किया है। मार्च 2026 के वेतन बिल छात्रों के स्थानांतरण प्रमाणपत्र, प्रवेश फार्म पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। अभी तक किसी भी प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं किया है जिससे आने वाले दिनों में समस्या उत्पन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...