कार्यवाहक निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने संभाला कामकाज
प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कार्यवाहक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने प्रभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मोनिका सिंह ने मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। कार्यभार ग्रहण करने पर संयुक्त निदेशक डॉ. शशि कपूर, सहायक निदेशक अवनीश गौतम, सांख्यिकी शोध अधिकारी पंकज सिंह व पीयूष चन्द्र मिश्र आदि ने स्वागत किया। कुछ शिक्षकों ने भी पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। अपने कैडर में सबसे वरिष्ठ डॉ. मोनिका सिंह की सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2029 को होगी। यह भी पढ़ें- कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका ने संभाला कामकाज
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.