कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर जिला खो-खो संघ में करीब 20 सालों बाद कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित की अगुवाई में कार्यवाहक अध्यक्ष रतन श्रीवास्तव और सचिव पद पर विपिन सोनकर के नाम पर मुहर लगी। रतन श्रीवास्तव को रणवीर सिंह मलिक और विपिन को अजय शंकर दीक्षित के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। एसोसिएशन का उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा को बनाया गया है। वूमेंस विंग की सचिव डा. प्रीति पांडेय बनीं। कोषाध्यक्ष शिवलाल पाल और सह कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को चुना गया। सह सचिव आनंद गुप्ता, रोहित सोनकर और आरके यादव बने। वहीं, तकनीकी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. महेश चंद्र झा, चयन बोर्ड का चेयरमैन ...