कार्ययोजना बैठक में जनसंख्या एवं मतांतरण पर हुई चर्चा
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्य योजना बैठक शनिवार को कटेहरी बाजार स्थित देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में शुरू हुई। 25 जिलों से यहां आए पदाधिकारियों से जनसंख्या एवं मतांतरण विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का शुभारंभ श्रीराम दरबार माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों के बीच जनसंख्या व मतांतरण विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के आगामी अभियानों, सामाजिक समरसता, युवाओं व महिलाओं की सहभागिता तथा क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्य योजना पर भी प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ाा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी अपनी जिम्मेदारियों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.