कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य हासिल करने में जुट जाएं अफसर : सीडीओ
महाराजगंज, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की। कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि नए वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। लक्ष्य में कोई अस्पष्टता अथवा अन्य समस्या है तो निदेशालय स्तर पर सूचित करते हुए संशोधित लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने का निर्देश देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.