नवादा, अप्रैल 29 -- समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी टीकाकरण एवं हीट वेब (लू) से बचाव एवं तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को लगेगा टीमटीकाकरण की प्रगति उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर हेड काउंट सर्वे कर लक्षित बालिकाओं की पहचान करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सिरदला, कौआकोल, रोह एवं अकबरपुर प्रखंडों में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं...