नैनीताल, फरवरी 26 -- भीमताल। देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ हुई घटना के मामले में भीमताल शिक्षा विभाग कार्यालय में चल रहा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार समाप्त हो गया है। गुरुवार को सभी कर्मचारी वापस काम पर लौटे। कार्यबहिष्कार 21 फरवरी से चल रहा था। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के बाद से ही कर्मचारियों में रोष व्याप्त था। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसेसिएशन नैनीताल के जिलाध्यक्ष कमल चौधरी ने बताया कि विधायक के माफीनामा देने के बाद प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.