अररिया, अगस्त 27 -- अररिया, वरीय संवाददाता बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई अररिया के तत्वावधान में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में जिलेभर के कार्यपालक सहायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ठाकुर ने की। बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं प्रखंडों तथा पंचायतों में पदस्थापित कार्यपालक सहायक शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में जिले के प्रत्येक विभाग से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया जाएगा। वहीं बैठक में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति होने के कारण संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस कारण अगली बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में मानि...