बिहारशरीफ, जून 22 -- फोटो: नीतेश: नई कमिटी गठन के बाद कार्यपालक सहायक सेवा संघ के लोग। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की प्रदेश की नई कमेटी का गठन किया गया है। रविवार को शहर में कराये गये चुनाव में नीतेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया। नालंदा के सुधीर कुमार को महासचिव, रोहित कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष तो अशोक कुमार नीरज सचिव चुने गये। सभी पदों पर सदस्य निर्विरोध चुने गये। संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन के बाद लोगों ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की समस्याओं और मांगों को सरल तरीके से उठाया जायेगा। यह भी पढ़ें- कार्यपालक सहायक सेवा के प्रदेश अध्यक्ष बने नीतेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...