हाजीपुर, जून 16 -- भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक( समाजिक सुरक्षा पेंशन ) के मातृत्व अवकाश में जाने से लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है। इस संबंध में वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर उक्त पद पर फिलहाल किसी दुसरे कार्यपालक सहायक कर्मी को पदस्थापना करने की मांग किया। ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवेदन में कहा गया है की प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायक ( समाजिक सुरक्षा पेंशन) के मातृत्व अवकाश में जाने से वृद्धी पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेशेंन आदि पेशनधारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों को निर्धारित समय में मानदेय देने के निर्देश राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...