मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी, हिप्र.। पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने शोकॉज के बाद जांच करायी। जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर पकड़ीदयाल के कार्यपालक सहायक का अनुबंध रद्द किया गया है। वहीं तीन आवास सहायकों के वेतन से कटौती की गयी है। डीडीसी ने बताया कि पकड़ीदयाल के प्रमुख पिंकी देवी ने परिवाद दायर किया गया उसके बाद जांच करायी गयी थी। पक्का मकान रहते लाभ दिया, वेतन से हुई कटौती : पकड़ीदयाल के सुन्दरपट्टी व चोरमा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक रवि शंकर कुमार लाभुक गायत्री देवी एवं लाभुक पासुपति देवी को पूर्व से पक्का का मकान होने के बावजूद आवास का लाभ दिया गया है। लाभुक माया देवी, गनिया देवी व उर्मिला देवी को आवास की राशि प्राप्त होने के बावजूद घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधिकांश लाभुकों से वार्ड...