बगहा, मई 7 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया। पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी योजनाओं एवं पंचायत स्तर के महत्त्वपूर्ण कार्यों के प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। निदेशक, पंचायती राज विभाग के आदेश के आलोक में डीएम तरनजोत सिंह ने आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायतों में पदस्थापित ग्राम पंचायत कार्यपालक सहायक ,डाटा एंट्री ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पंचायत सचिव का दैनिक प्रभार सौंप दिया है। कार्यपालक सहायक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त पंचायत सचिव के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...