किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत को लंबे इंतजार के बाद नया कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है। बुधवार को नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी मो. इरफान आलम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं पार्षदगण ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्राट अशोक भवन स्थल, चैती छठ के लिए प्रसिद्ध भातढाला घाट, कॉलेज मोड़ स्थित नाला निकासी व्यवस्था तथा राजस्व हाट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नग...