मधुबनी, अप्रैल 29 -- राम शरण साह मधुबनी। भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में निहत्थे बहादुरी के साथ अपराधियों से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा बैठे मधुबनी लोहरसारी मोहल्ला के लाल इंजीनियर कृष्ण भूषण कुमार के परिजनों से मिलने बुधवार दोपहर बिहार नगर विकास विभाग पटना के विशेष सचिव मनन राम उनके घर पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद उन्होंने कृष्ण भूषण की पत्नी शालू कुमारी को सांत्वना दिया। दोनों बच्चों से भी मिले। मृतक के भाई सीतामढ़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर सूर्यभूषण कुमार, डा. चंद्रभूषण कुमार एवं अन्य परिजनों से भी बातचीत की। सूर्य भूषण कुमार ने उनके समक्ष कई मांगे रखी। यह भी पढ़ें- डीएम ने परिजन को दिया 25 लाख का चेक बाद में विशेष सचिव श्री राम ने अनुकंपा के आधार पर पत्नी शालू कुमारी को नौकरी देने की घोषणा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.