गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- कार्यपालक अभियंता समेत 3 इंजीनियर हटाए गए बरौली। एक संवाददाता शीतलपुर तटबंध टूटने के बाद जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में कार्यपालक अभियंता समेत 3 इंजीनियर हटाए गए है।  बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता मो साजिद एकबाल व सहायक अभियंता जावेद अंसारी को पटना मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। उनके जगह पर नए अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है। विभाग से जारी पत्र के अनुसार मो साजिद एकबाल की जगह पर प्रमोद कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि, रमण रणधीर वर्मा को जावेद अंसारी की जगह पर तैनात किया गया है। इसके अलावा  एक कनीय अभिंयता को भी दूसरे जगह प्रतिनियुक्त किया गया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...