दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। आर्थिक अपराध इकाई, पटना की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के सदर थाने के पासवान चौक स्थित आवास पर छापेमारी की। डीएसपी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने करीब 10 घंटे तक उनके घर में गहन तलाशी ली। छापेमारी के बाद घर से निकल रहे टीम के सदस्यों ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार टीम कई कागजात लेकर वहां से रवाना हुई। संपत्ति, निवेश और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की सघन जांच- पड़ताल की गई। सुबह करीब सात बजे आधा दर्जन गाड़ियों से इओयू की टीम के पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। टीम के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। घर में प्रवेश करने के बाद मुख्य गेट पर पहरा लगा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.