बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जबदही में सौभाग्य योजना के फेज-3 के तहत शुरू किया गया विद्युतीकरण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव के करीब 30 घर आज भी विद्युत पोल न लगने के कारण नियमित बिजली सुविधा से वंचित हैं। मजबूरी में लोग बांस-बल्ली और यूकेलिप्टस के सहारे अस्थायी तार खींचकर अपने घरों तक बिजली पहुंचा रहे हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन से चार माह पहले कार्यदायी संस्था गांव में विद्युत पोल लगाने पहुंची थी। संस्था ने चारागाह मजरे में कुछ पोल तो लगाए, लेकिन गांव के कई अन्य मजरों और घरों तक पोल लगाने का कार्य अधूरा छोड़कर अचानक काम बंद कर दिया। इसके बाद से संस्था के कर्मचारी गांव में नजर नहीं आए। जबदही निवासी उदयभान पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.