भदोही, अप्रैल 2 -- बाबूसराय, हन्दिुस्तान संवाद। वाराणसी-प्रयागराज रेल प्रखंड पर कछवा-कटका रेलवे स्टेशन के बीच गुड़िया के पास अंडरपास का कार्य धीमी गति से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दो माह से सरिया लगाकर काम को कार्यदायी संस्था द्वारा छोड़ दिया गया है।क्षेत्रीय जनता की माने तो दो माह से अंडर पास कार्य को अधर में छोड़ा गया है। ठेकेदार द्वारा इस तरफ ध्यान न दिया जाना लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है। रेलवे की ओर नर्मिाण कार्य का समय 31 मार्च तक नर्धिारित किया गया था। लेकिन विडंबना ही है कि मार्च माह गुजर गया लेकिन काम ऐसे ही अधर में लटका हुआ है। बारिश होने पर काम पूर्ण रूप से प्रभावित होगा। दोनों तरफ रास्ता भी अब तक नहीं बन पाया है। रेल मंत्रालय द्वारा बीस मई को इसका उद्घाटन की प्रबल संभावना है, लेकिन कार्य अभी 50 फीसदी ही पूर्ण हो ...