झांसी, अगस्त 31 -- झांसी ,संवाददाता। कार्यदायी संस्थाओं को सीडीओ ने विकास भवन सभागार में चेतापनी दी है उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्य न किया और उसके बाद किया तो रिकवरी की जाएगी।

निर्माण कार्यों की समीक्षा सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों की क्लास लगाते हुए समय सीमा बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करें, अन्यथा वसूली की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा, यदि निरीक्षण के दौरान कार्य मानक पाए जाते हैं तो कार्यवाही की ...