फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन की कार्यदाई संस्था की लगातार धीमी कार्यशैली और गलत रिपोर्ट से डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। संस्था को ब्लैकलिस्ट की संस्तुति के साथ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के कार्य को तेजी के साथ कराया जाए और पाइप लाइन बिछाने के काम से खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बैठक करते हुए जल निगम नगरीय, ग्रामीण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय और ग्रामीण अधिशाषी अभियंता से विभागीय स्वीकृत योजना, निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थितियों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- राजस्व वसूली में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं: डीएम जल निगम ग्रामीण के तहत पाइप पेयजल योजना के निर्माणाधीन परिय...