रांची, अगस्त 27 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर क्लस्टर में जेएसएलपीएस से जुड़ी कैडर दीदियों ने लंबित मानदेय, बढ़ते कार्यदबाव और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है। कैडर दीदियों ने इस संबंध में ग्राम संगठन के पदाधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा। उनका कहना है कि उनसे क्षेत्र में विभिन्न तरह के काम कराए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय नहीं मिलता। कई कैडरों का मानदेय भी लंबित है। उन्होंने लंबित मानदेय का जल्द भुगतान करने और मानदेय बढ़ाने की मांग की है। मांगों को लेकर कैडर दीदियों ने सीएलएफ में ज्ञापन सौंपने के बाद कर्रा स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय का घेराव किया। आंदोलन में पांच अन्य क्लस्टरों की कैडर महिलाएं भी शामिल होंगी। कैडर दीदियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिं...