बिजनौर, अप्रैल 19 -- नजीबाबाद। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ ने संयुक्त रूप से जनगणना ड्यूटी के सम्बन्ध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने कार्य क्षेत्र में ड्यूटी लगाने की मांग की है। शनिवार को आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के शिक्षक तहसील परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को जनगणना ड्यूटी अपने कार्यक्षेत्र में लगाए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बीएलओ को उनकी ड्यूटी उनके अपने कार्यक्षेत्र में ही दी जाए, जिन शिक्षामित्रों की नगर क्षेत्र में ड्यूटी लगी है, उन्हें अपने क्षेत्र में देने, दस से बीस किलोमीटर दूर लगाई गई ड्यूटी बदलकर उनके नजदीकी कार्यक्षेत्र में ही लगाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.