हाथरस, जून 27 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलेभर के फोर्स के अलावा पीएसी कमान संभालेगी। एलआईयू व खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए सादा वस्त्रों में पुलिस तैनात की गई है। रविवार को डीएम अतुल वत्स व एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा ने राजपत्रित, अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग कर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। अधिकारियों ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस, सिविल पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व मंच के आसपास ड्रोन से होगी निगरानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...