बक्सर, जनवरी 29 -- सिमरी। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से सिमरी प्रखण्ड अन्तर्गत बलिहार गांव के उतरी नट टोला, वार्ड नंबर 10 स्थित प्राथमिक मध्य विद्यालय में जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिमरी परियोजना के काफी ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को जिला स्तर पर उपलब्ध सभी प्रकार की सम्बन्धित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें सशक्त होने की बात कही गई। महिला हेल्पलाइन और जिला हब कार्यालय के बारे में बताया गया। जहां आ कर वह अपना समस्या का हल करा सकें। महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी योजना जैसे विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, शक्ति सदन, जननी सुरक्षा योजना, चिकित्सा संबंधित जानकारी, जीविका सम्बन्धित सरकारी योजनाओं, श्रम संसाधन विभाग सम्बन्धित योजनाएं, खेती सम्बन्धित ...