बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। प्राचार्या डॉ. शीतल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने ज़ी लर्न की शिक्षण पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन कौशल का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय को बच्चों की सफलता की कुंजी बताया। अभिभावकों को एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम, लर्निंग कम्पैनियन पुस्तकों, परीक्षा ...