नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के लॉ कॉलेज में सोमवार से वर्चुअल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरू हुआ। इसमें पहले दिन सीए डॉ. अनुज कुमार गोयल ने एआई और कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर व्याख्यान दिया। 13 से 17 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में एआई, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शोध से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में कॉलेज के सलाहकार प्रो. डॉ. जे.के. शर्मा सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और शोधार्थी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...